Side Effects of Grapes in Hindi | अंगूर खाने के नुकसान आपको हैरान कर देंगे

Hello Friends आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग Examenglishhindi.Com में आज के इस Article में हम पढ़ेंगे की अंगूर खाने के नुकसान (Side Effects of Grapes in Hindi), अंगूर किसे कहते है ? (What is Grapes in Hindi), काले अंगूर के फायदे (Benefits of Black Grapes in Hindi), अंगूर के उपयोग (Use of Grapes in Hindi), अंगूर के उपयोगी भाग (Useful Parts of Grape), अंगूर कहां पाया या उगाया जाता है (Where is Grape Found or Grown in Hindi), काले अंगूर के पौष्टिक तत्व (Black Grapes Nutritional Value in Hindi) इत्यादि के बारे में तो चलिए सुरु करते है – Side Effects of Grapes in Hindi

 

 

अंगूर खाने के नुकसान (Side Effects of Grapes in Hindi)

  • प्रेग्नेंसी में परेशानी
  • वजन बढ़ता है
  • किडनी से जुड़ी समस्या
  • एलर्जी की समस्या
  • डायरिया की समस्या

प्रेग्नेंसी में परेशानी

अंगूर में पोली फेनोल नाम का तत्व होता है. इससे पेट में पल रहे बच्चे में पैंक्रियाटिक समस्याए देखने को मिल सकती हैं. प्रेगनेंसी में ज्यादा अंगूर खाने से जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है.

वजन बढ़ता है

ज्यादा अंगूर खाने से मोटापा बढ़ सकता है. अंगूर काफी मीठे होते हैं. इसमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ज्यादा कैलरी इंटेक से वजन बढ़ने लगता है. अंगूर में विटामिन-के, थायमीन, प्रोटीन, फैट, फाइबर और कॉपर मौजूद होता है. ज्यादा अंगूर खाने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है.

किडनी से जुड़ी समस्या

डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को ज्यादा अंगूर नहीं खाने चाहिए. इससे क्रोनिक किडनी डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है. डायबिटीज के मरीज का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है. अधिक मात्रा में अंगूर खाने किडनी और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.

एलर्जी की समस्या

जो लोग ज्यादा अंगूर खाते हैं उन्हें हाथ-पैरों में एलर्जी की समस्या भी हो सकती है. अंगूर में लिक्विड प्रोटीन ट्रांसफर होता है जिससे एलर्जी की समस्या हो सकती है. इससे खुजली, रैशेज, फेस पर सूजन हो सकती है. ज्यादा अंगूर खाने से एनाफिलेक्सिस की समस्या भी हो सकती है.

डायरिया

जो लोग जरूरत से ज्यादा अंगूर खाते हैं उन्हें डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है. अंगूर मीठे होने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है. इसलिए कहा जाता है कि पेट खराब होने पर ज्यादा मात्रा में अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए.

Side Effects of Grapes

अंगूर किसे कहते है ? (What is Grapes in Hindi)

  • अंगूर एक फल है जो स्वाद के साथ औषधियाँ गुणों का खजाना है|
  • इसका पौधा वेळ के रूप में विकसित होता है|
  • अंगूर का वैज्ञानिक नाम विटिस विनिफेरा (Vitis vinifera) है|
  • ऐसा कहा जाता है की अंगूर की खेती पहली बार मध्य पूर्व में की गई थी |
  • अंगूर के विभिन्न रंग बाजार में मिल जाते है – काले, लाल, पिले, हरे, गहरे नीले, नारंगी, बैगनी, और गुलाबी |
  • अंगूर में फाइबर, प्रोटीन, तांबा, पोटैसियम, लौह, फोलेटऔर विटामिन ए, के बी 2 का प्रचुर स्रोत है |
  • अंगूर में एंटी – ऑक्सीडेंट, एंटी – इम्फलेमेंटरी और रोगाणुरोधी गुणों के साथ – साथ फिनोल और पोलीफेनॉल्स भी अधिक मात्रा में पाया जाता है |
  • अंगूर में पानी भी बहुत मात्रा में सरीर को हाइड्रेड रखने में मदद करता है |
  • भारत में अंगूर अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे – हिंदी में अंगूर, तेलुगू में द्रखा पांडु, तमिल में द्रखा पज़म, मलयालम में मुन्थिरी, कन्नड़ में द्रवशी, गुजराती में ध्रक्ष, और मराठी में द्रखा.
  • अंगूर कई प्रकार के होते है कुछ में बीज होते है कुछ अंगूर बीज रहित होते है. जैस सुल्ताना अंगूर, मेनिन्डी अंगूर, वाल्थम, फ्लेम सीडलेस, रूबी सीडलेस, कार्डिनल, रेड ग्लोब, पर्पल क्रोनिकोन और मस्कट
  • अंगूर से बनी हुइ वाइन, जूस, जैली, सिरका, जैम, अंगूर बीज और किसमिस आदि का भी सेवन कर सकते है |

काले अंगूर के फायदे (Benefits of Black Grapes in Hindi)

  • आंखों के लिए उपयोगी हैं काले अंगूर
  • हड्डियों के लिए काले अंगूर के फायदे
  • सूजन से राहत देते हैं काले अंगूर
  • लंबी आयु के लिए काले अंगूर
  • वजन कम करने में
  • मधुमेह में उपयोगी है काला अंगूर
  • कैंसर से बचाव में काले अंगूर के फायदे
  • हृदय को स्वस्थ रखने में काले अंगूर के फायदे
  • मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में अंगूर के फायदे

आंखों के लिए उपयोगी हैं काले अंगूर

चूहों पर किए गए एक रिसर्च के अनुसार, अंगूर oxidative stress से लड़कर रेटिना की रक्षा कर सकता है। काले अंगूर में पाया जाने वाला Resveratrol तत्व anti-oxidative, anti-apoptotic (कोशिका बचाव), anti-tumorigenic and anti-inflammatory प्रभाव रखता है। इन्हीं कारणों से अंगूर का सेवन ग्लूकोमा, मोतियाबिंद की समस्या, उम्र संबंधी नेत्र विकार और मधुमेह संबंधी retinopathy जैसे आंखों के रोगों से बचाव कर सकता है।

हड्डियों के लिए काले अंगूर के फायदे

काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल तत्व हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। यह बोन डेंसिटी यानी हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। अभी मनुष्यों पर यह परीक्षण किया जाना बाकी है।

सूजन से राहत देते हैं काले अंगूर

काले अंगूर में विभिन्न तरह के पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद एंथोसाइनेंस तत्व में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है।

लंबी आयु के लिए काले अंगूर

काले अंगूर में पाया जाने वाला रेसवेरेट्रॉल नामक तत्व आयु को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसका कारण यह है कि रेस्वेरेट्रॉल प्रोटीन के एक समूह को बढ़ाता है, जिसका नाम सर्टिन है। यह प्रोटीन समूह शरीर में कोशिकाओं को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है। इसलिए, नियमित रूप से अंगूर का सेवन करना स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

वजन कम करने में

काले अंगूर में पाया जाने वाले रेसवेरेस्ट्रॉल फैटी एसिड के ऑक्सीकरण को सक्रिय करके शरीर में चर्बी को बढ़ने से रोकने में लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-ओबेसिटी यानी मोटापे को नियंत्रित करने वाला प्रभाव भी पाया जाता है।

मधुमेह में उपयोगी है काला अंगूर

इसमें रेसवेरेट्रॉल नामक रसायन होता है, जिसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो इंसुलिन के स्तर को सही रखने में मदद कर सकता है।

कैंसर से बचाव में काले अंगूर के फायदे

काले अंगूर के छिलके में प्रचुर मात्रा में रेसवेरेट्रॉल पाया जाता है। यह एपोप्टोसिस को यानी कैंसर कोशिका के नष्ट होने की प्रक्रिया को प्रेरित कर कैंसर को फैलने से रोक सकता है। इस विषय पर कई रिसर्च हो चुकी हैं, जिसमें मालूम होता है कि कैंसर के विभिन्न रूपों को पनपने से रोकने में काले अंगूर का उपयोग अहम भूमिका निभा सकता है।

हृदय को स्वस्थ रखने में काले अंगूर के फायदे

ये पॉलीफेनोल्स रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी कोशिकाओं के कार्य में सुधार करते हैं, जिससे रक्त का सही प्रवाह बना रह सकता है। साथ ही ये उन एंजाइम की गतिविधि को घटाते हैं, जो ब्लड प्रेशर से जुड़े हार्मोन में परिवर्तन ला सकते हैं।

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में अंगूर के फायदे

काले अंगूर के जूस का सेवन व्यक्ति के दिमाग की सक्रियता को बढ़ा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध में साफतौर से यह बताया गया है कि इसमें पाए जाने वाला रेसवेरेट्रॉल मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। साथ ही रेसवेरेट्रॉल का सेवन मूड को सुधार सकता है और बढ़ती उम्र में भूलने की समस्या को भी कम कर सकता है।

What is Grapes in Hindi

अंगूर के उपयोग (Use of Grapes in Hindi)

  • कस्टर्ड में डालकर अंगूर का इस्तेमाल कर सकते है.
  • केक में अंगूर का उपयोग किया जा सकता है.
  • अंगूर को फ्रूट चाट के रूप में सेवन कर सकते है.
  • अंगूर की आइसक्रीम बनाकर खा सकते है.
  • अंगूर का इस्तेमाल किसमिश के रूप में किया जा सकता है.
  • अंगूर का जूस पी सकते जो स्वस्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है.
  • दही में डालकर अंगूर का इस्तेमाल कर सकते है.

अंगूर के उपयोगी भाग (Useful Parts of Grape)

अंगूर के पेड़ के निम्न भागों का उपयोग किया जाता है।

पंचांग
पके फल
सूखे फल
पत्तियां
फूल
काण्ड

अंगूर कहां पाया या उगाया जाता है (Where is Grape Found or Grown in Hindi)

भारत में जम्मू-काश्मीर, पंजाब, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात एवं हरियाणा में अंगूर की खेती की जाती है।

Benefits of Grapes in Hindi

काले अंगूर के पौष्टिक तत्व (Black Grapes Nutritional Value in Hindi)

पौष्टिक तत्वप्रति 100 ग्राम
पानी80.5 ग्राम
एनर्जी69 केसीएएल
टोटल लिपिड (फैट)0.16 ग्राम
प्रोटीन0.72 ग्राम
ऐश0.48 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट18.1 ग्राम
फाइबर, टोटल डायटरी0.9 ग्राम
शुगर15.5 ग्राम
Iron0.36 मिलीग्राम
Phosphorus20 मिलीग्राम
Magnesium7 मिलीग्राम
Potassium191 मिलीग्राम
Sodium2 मिलीग्राम
Zinc0.07 मिलीग्राम
Copper0.127 मिलीग्राम
Manganese0.071 मिलीग्राम
elenium0.1 माइक्रोग्राम
calcium10 मिलीग्राम
fluoride7.8 माइक्रोग्राम
vitamin C3.2 मिलीग्राम
Vitamin B-60.357 मिलीग्राम
Vitamin-B60.086 मिलीग्राम
कोलिन, टोटल3 माइक्रोग्राम
Vitamin A IU66 आईयू
lutein-zeaxanthin72 माइक्रोग्राम
फोलेट टोटल2 माइक्रोग्राम
Vitamin (alpha tocopherol)0.19 मिलीग्राम
Vitamin K (Phylloquinom)14.6 माइक्रोग्राम
Fatty Acids, Total Saturated0.054 ग्राम
Fatty Acids, Total Monounsaturated0.07 ग्राम
Fatty Acids, Total Polyunsaturated0.048 ग्राम

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल 1. एक दिन में कितने अंगूर खाने चाहिए?

जवाब – अंगूर का सिमित मात्रा में खाने चाहिए. सामान्यतः एक दिन में 1.5 से 2 कप अंगूर खा सकते है. जिनसे हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाने में सहायता करेंगे. और कई बीमारियों से बचाने में मदद करेंगे.

सवाल 2. क्या रात में काले अंगूर खा सकते हैं?

जवाब – हां, रात के समय काले अंगूर का सेवन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद या सोने से ठीक पहले इसका सेवन न करें।

सवाल 3. अंगूर कब नहीं खाना चाहिए ?

जवाब – अंगूर का सेवन किडनी से जुड़ी समस्या- डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को अधिक अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योकि अंगूर मीठे होते है. पेट ख़राब होने पर भी अंगूर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए.

सवाल 4. क्या काले अंगूर का अधिक मात्रा में सेवन आपके लिए हानिकारक है?

जवाब – हां, अधिक मात्रा में काले अंगूर का सेवन हानिकारक हो सकता है, क्योंकि किसी भी चीज की अधिकता अपने साथ दुष्परिणाम लेकर आती है।

सवाल 5. एक दिन में कितने काले अंगूर का सेवन किया जा सकता है?

जवाब – एक दिन में डेढ़ से दो कप काले अंगूर का सेवन किया जा सकता है।

सवाल 6. अंगूर की तासीर कैसी होती है?

जवाब – बहुत लोग जानना चाहते है कि अंगूर की तासीर गर्म होती है या ठंडी तो आपको बता दें अंगूर की तासीर ठंडी होती है. इसलिए गर्मियों के मौसम में अंगूर सेवन अधिक किया जाता है. जिसके खाने से शीतलता मिलती है.

सवाल 7. अगर आप रोज काले अंगूर खाते हैं, तो क्या होता है?

जवाब – रोजाना काले अंगूर का सेवन डायबिटिज, ह्नदय रोग जैसी कई समस्याओं से बचाव के लिए लाभकारी हो सकता है। ऊपर लेख में इसके अन्य फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया हैं।

सवाल 8. लाल या काले अंगूर में से बेहतर कौन से हैं?

जवाब – लाल और काले दोनों ही अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सेहत के लिहाज से दोनों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

सवाल 9. काले अंगूर कैसे खरीदें?

जवाब – काले अंगूर का चयन करते समय ध्यान दें कि अंगूर ताजे हैं या नहीं। हमेशा ताजे अंगूर का चयन करें। नर्म, गले और किसी प्रकार की दुर्गंध आ रही है, तो इसे न खरीदें।

सवाल 10. अंगूर कब खाना चाहिए?

जवाब – अंगूर खट्टा-मीठा और रसीले स्वाद का होता है जिसमें विभ्भिन प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है. अंगूर कब खाना चाहिए (Angoor Kab Khana Chahiye) यह लोगो के मन में चलता रहता है. अंगूर को आप अपनी सुविधानुसार मिड मॉर्निंग या दोपहर में में खा सकते है.

सवाल 11. अंगूर कब नहीं खाना चाहिए ?

जवाब – अंगूर को खाली सुबह खाली पेट नहीं खाना (Angoor Kab Nahi Khana Chahiye) चाहिए. सुबह खाली पेट अंगूर खाने से गैस, खट्टी डकार, कब्ज और अपच की परेशानी हो सकती है. रात में अंगूर खाने नुकसान होता है. इसलिए अंगूर खाने सही समय मिड मॉर्निंग या दोपहर माना गया है.

Benefits of Grapes

इन्हें भी पढ़े

 

Side Effects of Grapes in Hindi :- अगर आपने Side Effects of Grapes in Hindi को यहाँ तक पढ़ा है तो मुझे पूरी तरह उम्मीद है की आपको Side Effects of Grapes in Hindi अच्छी तरह से समझ में आ गया होगा| इस Side Effects of Grapes in Hindi में अगर आपको कोई भी Problem हो तो हमें Comment के माध्यम से पूछ सकते है | अगर आपको यह Artical Side Effects of Grapes in Hindi अच्छा लगा तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे Side Effects of Grapes in Hindi

Leave a Reply