प्रश्न. योगासन सीनियर नेशनल चैंपियन का आयोजन हाल ही में गुजरात के किस शहर में हुआ है ?

उत्तर – गुजरात के अहमदाबाद शहर में योगासन सीनियर नेशनल चैंपियन का आयोजन हुआ है |

प्रश्न. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कैच द रेन कैंपेन 2022 हाल ही में लॉन्च किया है ?

उत्तर – मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कैच द रेन कैंपेन 2022 लॉन्च किया है |

प्रश्न. भारत और किस देश के बीच 20वां द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास वरुण – 2022 हाल ही में कहां शुरू हुआ है ?

उत्तर – भारत और फ्रांस देश के बीच 20वां द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास वरुण – 2022 शुरू हुआ है

प्रश्न. हाल ही में ‘उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस’ कब मनाया गया है ?

उत्तर – ‘उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस’ 01 अप्रैल को मनाया गया है |

प्रश्न. हाल ही में 67वी इंटर रेलवे टेनिस चैंपियनशिप 2022 में किस ने स्वर्ण पदक जीता ?

उत्तर – युब्रानी बनर्जी ने 67वी इंटर रेलवे टेनिस चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता |

प्रश्न. हाल ही में ‘गुड़ी पड़वा त्यौहार’ किस राज्य में मनाया गया है ?

उत्तर – महाराष्ट्र में ‘गुड़ी पड़वा त्यौहार’ मनाया गया है |

प्रश्न. हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नए MD कौन बने हैं ?

उत्तर – विकास कुमार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नए MD बने हैं |