वर्तमान में भारत के रेल मंत्री कौन है?

वर्तमान 2022 में श्री अश्विनी वैष्णव को भारत का रेल मंत्री बनाया गया हैं। 7 जुलाई 2021 को  शपथ दिलाया गया था |

मोदी जी के कार्यकाल के 4 रेल मंत्री

1. डी.वी. सदानंद गौड़ा 2. सुरेश प्रभु 3. श्री पीयूष गोयल 4. अश्विनी वैष्णव

भारत में किस रेल मंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल रहा है?

श्री सी पी जोशी का कार्यकाल भारतीय रेल मंत्रियों के इतिहास में सबसे छोटा रहा है. वह केवल 68 दिनों के लिए भारत के रेल मंत्री बने थे.

भारतीय रेलवे का दुनिया और एशिया में कौन सा स्थान है?

एशिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। जबकि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। प्रत्येक दिन 19000 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन होता है

भारतीय रेल का मुख्यालय कहाँ है?

भारतीय रेल का मुख्यालय नई दिल्ली है, उसके 17 मण्डल हैं। दुनिया के किसी भी सरकारी संस्था के पास 13 लाख से ज्यादा कर्मचारी नहीं है जो भारतीय रेल के पास है।

भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले रेल मंत्री कौन हैं?

लंबे समय तक सेवारत रेल मंत्री जगजीवन राम हैं वे 7 दिसंबर 1956 से 10 अप्रैल 1962 तक मंत्री रहे थे उनका कार्यकाल 5 साल 124 दिनों का था

भारतीय रेल नेटवर्क कितना लंबा है? और कितने ट्रेन चलते हैं

भारतीय रेल नेटवर्क की लंबाई 115,000 किलोमीटर है भारतीय रेल में लगभग 19000 रेल गाड़ियां हैंं मौजूदा समय में 7,172 छोटे बड़े रेलवे स्टेशन हैं

भारत के प्रथम गैर कांग्रेसी रेल मंत्री कौन थे?

भारत के प्रथम गैर कांग्रेसी रेल मंत्री का नाम मधु दंडवते है। उनका कार्यकाल 26 मार्च, 1977 से 28 जुलाई 1979 तक रहा था।

भारत के प्रथम रेल मंत्री कौन थे?

भारत के पहले रेल मंत्री का नाम आसफ अली है। उनका कार्यकाल 2 सितम्बर, 1946 से 14 अगस्त, 1947 तक रहा था।

भारत की प्रथम महिला रेल मंत्री कौन थी?

ममता बनर्जी एक वर्ष के लिए अटल बिहारी सरकार में भारत की पहली महिला रेल मंत्री थीं। वर्तमान समय में ममता बनर्जी भारत के पश्चिम बंगाल की नौवीं मुख्यमंत्री हैं।